Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
5 Nov 2026 Harda 20°C
जागरूकता मध्यप्रदेश राजनीति सम्मान स्वास्थ्य हरदा

पोषण माह सप्ताह एवं गोद भराई कार्यक्रम टिमरनी वार्ड क्रमांक 6 के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 पर हुआ संपन्न।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

राहुल जोशी, संवाददाता टिमरनी…
टिमरनी नगर के वार्ड क्रमांक 6 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 पर आज पोषण माह सप्ताह एवं गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री निशा दुबे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रीति बंसल, पार्षद सुनील दुबे, सब इंस्पेक्टर प्रियंका पाठक, बेबी पटवारी एवं गंगा वर्मा उपस्थित रहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 सितंबर को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं आठवें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया था। यह अभियान सशक्त नारी और सुपोषित भारत के दृष्टिकोण पर आधारित है तथा एक स्वस्थ और मजबूत राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि निशा दुबे ने कहा कि पोषण साक्षरता और स्वस्थ आदतों को जन-आंदोलन की तरह आगे बढ़ाना होगा।


महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति बंसल ने कहा कि बेहतर पोषण के लिए दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों की आहार प्रथाओं को सुधारना आवश्यक है, जिसमें सही मात्रा में स्तनपान और पूरक आहार पर जोर देना चाहिए। वहीं सब इंस्पेक्टर प्रियंका पाठक ने अपने संबोधन में कहा, यदि नारी स्वस्थ है तो निश्चित ही वह सशक्त होगी। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता करुणा सोनपुरे, राजकुमारी सोनपुरे, सहायिका छमा गोर, दिव्या वर्मा सहित वार्ड की महिलाएं एवं छोटे छोटे बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम स्थल पर सुंदर पोषण झांकी भी सजाई गई थी, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.