Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
5 Nov 2026 Harda 20°C
जागरूकता देश मध्यप्रदेश हरदा

विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक हुई सम्पन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
विश्व हिंदू परिषद जिला हरदा की बैठक रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भवन में संपन्न हुई। बैठक में प्रांत सहमंत्री नर्मदापुरम विभाग पालक जितेंद्र चौहान एवं विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की जानकारी देते हुए जिला सहमंत्री हरिओम राजपूत ने बताया कि बैठक में संगठन विस्तार, शस्त्र पूजन दिवस के कार्यक्रम की समीक्षा और आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक हिंदू को विश्व हिंदू परिषद से जुड़कर भारत को विश्वगुरु बनाने में योगदान देना चाहिए। आगामी त्योहारों, जनजागरण अभियानों और सेवा कार्यों को लेकर योजनाएं तय की गईं।

बैठक में कई नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। विनय गौर को जिला सुरक्षा प्रमुख (रहटगांव), उषा मालवीय को समरसता प्रमुख मातृशक्ति, ममता विधर को मातृशक्ति सत्संग प्रमुख, रागनी सोनी को नगर संयोजिका मातृशक्ति हरदा, कपिल राठौर को नगर संयोजक रहटगांव, शुभांशु विश्वकर्मा को प्रखंड मंत्री रहटगांव तथा भरत चौहान को नगर सह संयोजक हरदा बनाया गया। इस अवसर पर विभाग सहमंत्री राजेंद्र राजपूत, जिला अध्यक्ष गिरजाशंकर राजपूत, राहुल रघुवंशी, रेखा विश्नोई, कमला सोनी, तनुश्री सोनी, मयूर मराठा, भवानी राजपूत, नितिन राजपूत, अमन चौबे, तेजराम विश्नोई, सुभाष गढ़वाल, अशोक राजपूत, कैलाश राठवा, सर्किल जाट सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.