Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
5 Nov 2026 Harda 20°C
कृषि जागरूकता जाँच न्याय मध्यप्रदेश राजनीति समस्या हरदा

आम किसान यूनियन ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर भावांतर योजना का किया विरोध, ग्राम सचिव को सौपा ज्ञापन।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
आम किसान यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रत्येक पंचायत स्तर पर ट्रैक्टर रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को ग्राम पंचायत सन्नास्या, तहसील टिमरनी, ग्राम छिड़गांव व खेड़ा तहसील हंडिया में किसानों ने विशाल ट्रैक्टर रैली निकालकर सरपंच एवं सचिव को ज्ञापन सौंपा। आम किसान यूनियन की प्रमुख मांगे हैं कि अतिवृष्टि, कीट एवं वायरस से नष्ट हुई फसलों का सर्वे कर मुआवजा प्रदान किया जाए। वर्तमान भावांतर योजना को तुरंत बंद किया जाए और सभी फसलों की खरीदी एमएसपी पर हो। वर्ष 2018 की भावांतर राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए। डीएपी व यूरिया की उपलब्धता पंचायत स्तर पर ऋणी व अऋणी दोनों किसानों को मिले। बेसहारा मवेशियों से फसलों को हो रहे नुकसान का समाधान कर गौशालाओं में प्रबंधन किया जाए। खेतों तक जाने वाले रास्तों का अर्थवर्क किया जाए। किसान दिनेश ठोल्या ने कहा कि भावांतर योजना किसानों के साथ छलावा है, इससे केवल व्यापारियों को लाभ होता है। किसान हरिसिंह राजपूत ने सवाल उठाया कि सरकार स्वयं एमएसपी घोषित करती है तो किसानों को उसका लाभ क्यों नहीं दिया जाता। छिड़गांव के किसान नेता डॉ. जगदीश सारण ने कहा कि नष्ट फसलों का पारदर्शी सर्वे कर राहत राशि दी जाए अन्यथा भोपाल जाम किया जाएगा। खेड़ा के किसान विजेश बेड़ा ने चेतावनी दी कि यदि भावांतर योजना बंद नहीं की गई और एमएसपी पर खरीदी शुरू नहीं हुई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। आम किसान यूनियन अब तक 10 पंचायतों में रैली और ज्ञापन कार्यक्रम कर चुकी है। यूनियन ने चेताया कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो जिला व राजधानी स्तर पर विशाल व अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान रामनिवास घासल, सुनील पटेल, देवीसिंह पून्या, महेश ठोल्या, विनोद सारण, शिव कापड़िया, राहुल सिरोही, विजेश बेड़ा, संजू जाट, सतपाल सारण, परमानंद पवार सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.