पत्नी की अस्थियां नर्मदाजी मे विसर्जित करने लंदन से भारत आए पति अर्जुन की प्लेन हादसे मे हुई मौत।
कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
वीते 12 जून गुरुवार को सदी का सबसे बड़ा विमान हादसा हुआ जिसमे सैकड़ो लोगो की मौत हो गई। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने के 2 मिनट बाद ही रहवासी क्षेत्र में क्रैश हो गया। हादसे में 230 विमानयात्री, दो पायलट और 10 क्रू मेंबर समेत 268 लोगों की मौत हो गई। विमान में 230 यात्री सवार थे। एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया। विमान एयरपोर्ट के बाहर मेघाणीनगर में सिटी सिविल हॉस्पिटल और बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा। वहां 27 लोगों की मौत हुई है। इनमें 5 डॉक्टर और अन्य शामिल हैं। कुछ डॉक्टर अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्लेन में सवार गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मौत हो गई है।
इधर लंदन से अपनी पत्नी की अस्थियां नर्मदा जी मे विसर्जित करने आए अर्जुन की भी प्लेन हादसे मे मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार अर्जुन पटोलिया गुजरात में अपने गांव आए थे ताकि 7 दिन पहले दिवंगत पत्नी भारती बेन की अस्थियां नर्मदा में विसर्जित कर सकें। वापस लौटते समय हादसे में मारे गए। अर्जुन और भारती की मृत्यु के बाद उनकी दो बेटियां बेसहारा हो गई हैं। उनकी उम्र 4 व 8 वर्ष है। फिलहाल वे लंदन में ही हैं। भारती की अंतिम इच्छा थी कि उनकी अस्थियों का विसर्जन भारत में हो इसलिए अर्जुन अपनी पत्नी की आंखरी इक्षा पूरी करने अस्थियां लेकर भारत आया था।