Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 19°C
Uncategorized क्राइम न्याय भ्रष्टाचार मध्यप्रदेश राजनीति समस्या हरदा

पूर्व सरपंच के भ्रष्टाचार में साथ न देने वाले वर्तमान आदिवासी सरपंच के हटाने की तैयारी में जुटा प्रशासन।

3 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

ग्राम बिच्छापुर में पूर्व सरपंच बलराम डूडी के भ्रष्टाचार में साथ नहीं देने पर अब आदिवासी सरपंच की कुर्सी खतरे में आ गई है। जनपद पंचायत टिमरनी अब अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में जुट गया है। अभी हाल ही में ग्राम बिच्छापुर के सरपंच करण सिंह टेकाम ने पूर्व सरपंच बलराम ड्यूटी द्वारा बनाए जा रहे दबाव को लेकर एक शिकायत कलेक्टर के समक्ष की थी जिस पर अभी कार्रवाई तक नहीं हुई और इधर आदिवासी सरपंच की  कुर्सी खतरे में आ गई है। पूर्व सरपंच का दबदबा इस प्रकार है कि जिला प्रशासन भी आदिवासी सरपंच को हटाने की कार्रवाई की जुगत में लगा है। सरपंच ने जानकारी देते हुए बताया कि मुझसे पहले ग्राम पंचायत बिच्छापुर में सरपंच के पद पर राधाबाई पत्नी बलराम डूडी सरपंच थी। इसके पूर्व बलराम डूडी स्वंय सरपंच थे। बलराम डूडी को शुरु से ही सत्ता की भूख थी। मैं उनके इस षंड़यंत्र को समझ नहीं पाया और में उनकी बातों में आता चला गया। पिछले दिनों जब अखबारों में पंचायत की खबरें छपी तो पता चला पंचातय में भारी भ्रष्टाचार चल रहा है। पिछले 6 माह से जब मेरे द्वारा बलराम डूडी से अपने सरपंच पद के पंचायत की मुहर मांग ली गई और उनके कहने एवं बताए गऐ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इंकार किया तथा पंचायत का कार्य नियमानुसार किये जाने की बात कही और कहां गया कि मैं किसी भी प्रकार से कोई गलत काम नहीं करुंगा तो वह मुझसे द्वेषता रखनें लगे और मेरे विरुद्ध लगातार षंडयंत्र रचते हुए मुझे पद से हटाने के लिये नये नये हथकंडे अपना रहे हैं। कभी पंचायत पंचों से दबाव बनवाते हैं और कहते हैं, कि तुझे तो मैं सरपंच से हटाकर सरपंची अपने कब्जे में लूंगा क्योंकि मैं उपसरपंच हूं। तो कभी कहते है, कि मैं तुझे झूठे आरोप में फंसा दूंगा। मैंने 15 साल पंचायत चलाई है, तू जानता ही क्या है तू तो आदिवासी हैं।
लोकायुक्त में चल रहा प्रकरण…
ग्राम पंचायत इच्छापुर में हुए भ्रष्टाचार के मामले की जांच लोकायुक्त टीम द्वारा की जा रही है वर्तमान में मामला लोकायुक्त के समक्ष विचाराधीन है। इसके बाद भी पंचायत में उठा पटक चल रही है वही दूसरी और जिला प्रशासन आदिवासी सरपंच को हटाने की कवायद कर रहा है।
आदिवासी करेंगे उग्र आंदोलन…
जयश जिला अध्यक्ष राकेश काकोडिया ने बताया कि आदिवासी समाज के सरपंच को पूर्व सरपंच के दबाब में जिला प्रशाशन हटाने की योजना बना रहा है। आदिवासी समाज के सरपंच को यदि पद से हटाया तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। इस मामले मे टिमरनी जनपद पंचायत सीईओ चेतना पाटिल का कहना है की इस संबंध मे मैंने अभी इस पुरे मामले की डिटेल्स लि नहीं है अभी प्रस्ताव पर 20 तारीख को विचार होना है उसके बाद की कुछ डिसाइड करेंगे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.