भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला फूंका।
कपिल शर्मा, 9753508589

हरदा एक्सप्रेस…
महिलाओं पर दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर नारेबाजी की और चप्पलों से पुतले की पिटाई की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने कहा कि फूल सिंह बरैया का बयान महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है और इसकी कड़ी निंदा की जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर महिला मोर्चा की महामंत्री पूजा शर्मा एवं रेखा लनिया ने भी विधायक फूल सिंह बरैया पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की मानसिकता महिला विरोधी है और पार्टी को ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा ने मांग की कि विधायक अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।




