मध्यप्रदेशहरदाहादसा

हरदा – कुत्तो के हमलों से मृत हुए कृष्ण मृग का हंडिया वन विभाग नें कराया अंतिम संस्कार।

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
जिले के डगांवा नीमा मे कुत्तो के हमलों से एक कृष्ण मृग की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन परिक्षेत्र हंडिया टीम मौक़े पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदा लाये। हंडिया वन परिक्षेत्र के रेंजर सुरेश कुमार सोमवंशी नें जानकारी देते हुए बताया की शुक्रवार सुबह ग्राम डगांवा नीमा से सूचना आई की एक कृष्ण मृग नाली मे पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र हंडिया की टीम घटनास्थल पहुंची और देखा कृष्ण मृग मृत अवस्था मे पड़ा जिसका पंचनामा बनाकर पशु चिकित्सालय हरदा लाया गया जहा कृष्ण मृग का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद वन परिक्षेत्र हंडिया कार्यालय हरदा मे वन मंडलाधिकारी हरदा सामान्य एवं तहसीलदार व वन परिक्षेत्र हंडिया के रेंजर सुरेश कुमार सौमवंशी की देख रेख मे अंतिम संस्कार किया गया।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button