Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
सफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।करताना में घर से चांदी के जेवर चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।करताना में भाजपा युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत।विश्व आदिवासी दिवस पर हरदा में युवाओं ने दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान जारी।भोपाल किसान आंदोलन को ध्यान मे रखते हुए हरदा जिले कि सीमाओं पर बैरिकेडिंग; कलेक्टर-एसपी कर रहे मॉनिटरिंग।
9 Oct 2026 Harda 23°C
कृषि मध्यप्रदेश हरदा हादसा

हरदा – माचक नदी मे डूबने से 36 वर्षीय युवक की हुई मौत।

1 min read

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहा एक परिवार की रंग पंचमी की खुशियाँ मातम मे बदल गई। हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र मे एक युवक की नदी मे डूबने से मौत हो गई। सिराली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिराली निवासी शैलेन्द्र पिता जगदीश पटवारे उम्र लगभग 36 वर्ष ग्राम डगांवाभट्ट के पास माचक नदी मे लगी पानी देने की मोटर चालू करने के दौरान पैर फिसल कर नदी मे डूब गया।

शव को नदी से बाहर निकालते स्थानीय लोग।

सूचना मिलते ही सिराली पुलिस नें गोताखोरो एवं स्थानीय लोगो की मदत से करीब दो घंटे बाद युवक को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहा डॉक्टर नें उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खिरकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहा अगले दिन रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इधर सिराली पुलिस नें मर्ग कायम कर मामला जाँच मे लिया। घटना के बाद पुरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.