जाँचन्यायभ्रष्टाचारमध्यप्रदेशसमस्याहरदा

हरदा – सीएमओ कमलेश पाटिदार सरकार को पहुंचा रहा राजस्व का नुकसान।

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

अवैध मकान बनें है तो क्या करें जमीन नजूल की है हमारा कोई अधिकार नहीं हैं। यह बेतुका बयान नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटिदार ने दिया है और यही बेतुका बयान भारती कमेडिया भी दें रही हैं। जबकि जहीर खान ने शहर के बीचोंबीच वार्ड 21 में खसरा नंबर 270/3 पर लोगों को कॉलोनी काटकर आवासीय प्लॉट बेच दिये है। जबकि डायवर्सन के बाद नगर पालिका से अनुमति प्राप्त करना होता है जिसे नगर पालिका को शासकीय राजस्व प्राप्त होता है। उस राजस्व को सरकार तक ना पहुंचा कर स्वंय चंदा एकत्रित कर रहा हैं।
इस प्रकार होता है राजस्व नुकसान…
नगर पालिका अपनी बही खाते में रिकार्ड के अनुसार मकानों पर हर साल टैक्स वसूल करती हैं। यदि मकान अवैध रुप से बनाया जाए तो इसकी जानकारी नगर पालिका के पास नहीं होती हैं जिससे हर साल लाखों रुपये का सरकारी टैक्स का नुकसान होता है। नपा सीएमओ को इस अवैध कॉलोनी में बनने वाले मकानों की जानकारी हैं लेकिन टैक्स का क्या? वह कहां जा रहा है।
संचालनालय से नपा को लिखा था पत्र…
नगरीय प्रशासन एवं विकास ने दिनांक 2/9/2022 को परिपत्र जारी कर भवन निर्माण अनुमति के विपरित बिना अनुज्ञा के निर्माणाधीन भवन का विवरण की जानकारी भी मांगी गई थी। लेकिन नगर पालिका ने यह पत्र ताक में रख दिया और भूल गई।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button