Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
9 Nov 2026 Harda 22°C
मध्यप्रदेश समस्या सम्मान हरदा

असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स की जिला बैठक हुई आयोजित, पत्रकार सुरक्षा क़ानून सहित कई मुद्दों पर हुआ मंथन।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
रविवार को असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स की जिला बैठक जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी के बलराम सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने की। बैठक में संगठन के प्रांतीय महासचिव माखन विजयवर्गीय सहित जिले से आए वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पत्रकार सुरक्षा कानून पर विस्तार से चर्चा की गई और पत्रकारों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए। वरिष्ठ पत्रकार प्रहलाद शर्मा ने अहम सुझाव दिए। संगठन ने तीन प्रमुख बिंदुओं पर जोर दिया पहला पत्रकारों को विषयानुसार समाचार लेखन के आधार पर जिला स्तर पर पंजीकृत किया जाए, दूसरा राज्य शासन से जारी अधिमान्य प्रेस कार्ड की तर्ज पर जिला जनसंपर्क कार्यालयों से भी पत्रकारों को प्रमाणन कार्ड प्रदान किए जाएं, तीसरा भोपाल से वरिष्ठ पत्रकारों को जिला एवं तहसील मुख्यालयों पर भेजकर नियमित कार्यशालाओं का आयोजन कराया जाए, जिससे पत्रकारों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिल सके। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा, पहचान और विकास के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। सभी ने संगठन की नीतियों का समर्थन करते हुए पत्रकार हितों के संरक्षण के लिए एकजुटता दिखाने का संकल्प लिया। बैठक में अरविन्द शुक्ला, रामबिलास कैरवार, ओमप्रकाश गुर्जर, अब्दुल समद, मेहमूद अली चिश्ती, कपिल शर्मा, सुनील कुशवाहा, अर्जुन देवड़ा, गोपाल शुक्ला, विक्की शर्मा, बंटी शुक्ला, सूरज निहाल, मोहम्मद मुस्तफ़ा, फैयाज़ खान सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.