Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
6 Nov 2026 Harda 18°C
मध्यप्रदेश शिक्षा सम्मान सामाजिक हरदा

कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज संगठन ने 10-12 वीं व अन्य विधाओं मे राष्ट्रीय, राज्य, जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालीं प्रतिभाओ को किया सम्मानित।

3 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
मध्यप्रदेश बुंदेलखंडीय कुर्मी क्षत्रीय गौर समाज संगठन जिला हरदा द्वारा कक्षा 10 वीं और 12 वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं खेल विधाओं में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह गौर छात्रावास बायपास रोड हरदा पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूम मे जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण गौर एवं विशेष अतिथि समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष माखनलाल पटेल उपस्थिति रहें। गौर समाज के जिला सचिव राजनारायण गौर ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 10 वीं और 12 वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने एवं खेल विधाओं में राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाले समाज के बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए समाज के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे सभी प्रतिभाओ का पुरुस्कार स्वरूप प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समाज मे जिला स्तर पर कक्षा 12 वीं मे पहला स्थान सौम्य गौर एवं प्रिंस गौर दोनों ने 93.60% अंक अर्जित किये वहीं दूसरे स्थान पर जागृति गौर जिन्होंने 90 % अंक प्राप्त किये एवं तृतीय स्थान पर महक गौर ने 89.80 % अंक अर्जित किये इसके अलावा कक्षा 10 वीं मे पहला प्रगति गौर ने 97.60% अंक अर्जित किये, दूसरे स्थान पर स्मिता गौर ने 95.80 % अंक हासिल किये एवं तृतीय स्थान पूजा गौर ने 95.60 अंक बनाये। इसके साथ ही खेल एवं अन्य प्रतियोगिता मे अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान बच्चो को भी सम्मानित किए। जिसमे आल इण्डिया इंडिपेंउडेंस कप 2024 मे कराते प्रतियोगिता मे सिल्वर पदक हासिल करने वाली राधिका गौर को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया इसके अलावा 30 वीं यूरो एशिया इंटरनेशनल डब्लूएफएसकेओ ओपन कराटे चैंपियनशिप 2025 मे कराते मे तृतीय स्थान रुद्रांश गौर, राष्ट्रीय योग स्पोर्ट चैंपियनशिप 2025 मे प्रथम स्थान पर श्रुति गौर, 68 वीं राज्य स्तरीय शालय क्रीडा प्रतियोगिता 2025 ग्वालियर मे वैष्णवी गौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, चतुर्थ राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता मे प्रियांशी गौर ने सहभागिता की एवं राज्य स्तरीय मध्य प्रदेश अमेच्योर खो खो एशोसीएशन जबलपुर मे आदित्य गौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार 10 वीं के 44 बच्चों को 12 वीं 31 बच्चों को एवं अन्य विधाओ मे 6 बच्चों को पुरुस्कृत किया। कार्यक्रम मे समाज के शिक्षकों ने बच्चो को बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शित किया। साथ ही समाज के बच्चों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक गोकुल प्रसाद गौर एवं प्रतिमा गौर ने किया एवं आभार ऋषि गौर ने व्यक्त किया। इस दौरान समाज के वरिष्ठ समाजसेवी कृष्णगोपाल पटेल बालागांव , शिवनारायण गौर पानतलाई, हरनारायन गौर महेंद्रगांव, कन्हैयालाल गौर झाडबीड़ा, लवकुश गौर रामपुरी, जगदीश गौर, प्रेमनारायण गौर, सुरेश गौर, शिक्षक जी आर गौर सहित सैकड़ो की संख्या मे सामजिक बंधु, बच्चे एवं परिजन उपस्थित रहें।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.