Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 20°C
क्राइम न्याय मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – कलयुगी भाई ने गर्भवती बहन से किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
गर्भवती बहन के साथ दुष्कर्म करने वाले कलयुगी भाई को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने 10 साल की कठोर सजा और 500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मामले में पैरवी करने वाले अतिरिक्त लोक अभियोजक विपिन सोनकर ने बताया कि घट घटना रहटगांव थाना क्षेत्र की है। 25 वर्षीय पीड़िता ने खुद से साथ हुए इस कृत्य की 13 फरवरी 2023 को रहटगांव थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया था कि वह उसका पति एक किसान के खेत में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। घटना के एक दिन पहले 12 फरवरी की शाम करीब सात बजे झोपड़ी में उसका सगा भाई आरोपित कपूर सिंह पिता कलीराम काजले आया। घटना वाले दिन सुबह पति मजदूरी करने किसान के दूसरे गांव स्थित खेत चला गया। पीड़िता ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह झाड़ू लगा रही थी। इतने में आरोपित भाई कपूर ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि उसने भाई के सामने हाथ जोड़े, लेकिन उसने एक न सुनी। घटना के समय महिला का तीन वर्ष का एक बेटा भी झोपड़ी में था। इसके बाद महिला ने किसी तरह झोपड़ी से भागकर उसके पति को मोबाइल पर सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपित पर धारा 376 (1), 376 (2) (ए), 376 (2) (च) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपित को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त लोक अभियोजक सोनकर ने बताया कि न्यायालय ने आरोपित को एक दिन पहले शुक्रवार को 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास व पांच सौ रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.