Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
7 Nov 2026 Harda 21°C
कृषि जागरूकता पर्यावरण मध्यप्रदेश सम्मान हरदा

हरदा – विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को उन्नत बीज और तकनीक की जानकारी दी।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

राहुल जोशी, टिमरनी संवाददाता…
विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत करताना, भंवरास एवं तजपुरा ग्राम पंचायत में अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रूपचन्द जाटव ने आगामी खरीफ फसल सोयाबीन, मक्का, अरहर फसल की उन्नत तकनीकी की जानकारी दी। साथ ही प्राकृतिक खेती एवं फसलों में लगने वाले कीट एवं रोग की जानकारी एवं रोकथाम की विस्तृत जानकारी दी। भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल के वैज्ञानिक डा. राहुल मिश्रा ने फसल उत्पादन में मिट्टी परीक्षण आधारित पोषक तत्वों का उपयोग करके अधिक उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य में सुधार एवं विभिन्न जैविक खाद बनाने की जानकारी दी। कृषि विभाग के ब्लाक टेक्निकल मैनेजर डा. श्रीचंद जाट ने आगामी खरीफ फसल की उन्नत किस्म की जानकारी दी। जीवामृत के बारे में बताया। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी वीरेंद्र सिंह मौर्य ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, साइल हेल्थ कार्ड नरवाई प्रबंधन, प्राकृतिक खेती आदि योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उद्यान विभाग के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी अनिल गरीॾ ने उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजना जैसे पीएमएफएमई योजना॔, फल क्षेत्र विस्तार योजना, मसाला क्षेत्र विस्तार, सरक्षित खेती, पाली हाउस, नेट हाउस में खेती करने की विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई। इस कार्यक्रम में करताना के वार्ड पंच मंगल सिंह राजपूत, उन्नत शील किसान राजा पटेल, भवरास के सरपंच रामप्रसाद धुर्वे, उन्नत शील किसान राम आसरे, तजपुरा के उपसरपंच संजय कुमार गंगौरे, उन्नत शील किसान सुनील बसवाना उपस्थित थे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.