कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के खिरकिया विकासखंड के छीपाबड़ नगर मे स्थित महाराणा प्रताप चौराहे पर एक सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हरदा इकाई के सदस्यों द्वारा खिरकिया सीएमओ को एक आवेदन दिया गया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष जौहरी कमल सोनी ने बताया की छीपाबड़ चौक पर सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इस स्थान से हरदा, खिरकिया, खंडवा, चारुवा, सिराली जाने वाले हजार लोग रोजाना यात्रा करते है। शौचालय नहीं होने से किसान, महिला, पुरुष, बुजुर्ग, छोटे बच्चे सहित दुकानदारो को परेशानी उठानी पडती है। आमजन की समस्या को देखते हुए खिरकिया सीएमओ को एक ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन को संज्ञान मे लेते हुए सीएमओ ने जल्द ही स्थान चिन्हित कर शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपते समय ग्राहक पंचायत प्रमुख जौहरी कमल सोनी, संजय थाटे, लक्ष्मीनारायण गौर, मदनलाल सोनी, राम मिश्रा, रितेश भावसार, ओमप्रकाश जाट, ग्राहक पंचायत खिरकिया इकाई से आनंद टैगोर सहित अन्य सदस्य, व्यापारी सुधीर सोनी, किशोर राठौर, राजेश मालाकार, अनिल मालाकार, सुरेंद्र आठनेर, कृष्णा राजपूत, अर्जुन राजपूत, मुकेश राजपूत आदि मौजूद थे।







