Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
6 Nov 2026 Harda 31°C
क्राइम जाँच निर्देश मध्यप्रदेश समस्या सामाजिक स्वास्थ्य हरदा

हरदा – नगर पालिका ने कचरा सड़क पर फेंकने वाले तीन लोगो के दो-दो हजार के काटे चालान।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
शहर मे कचरा फेकने वाले तीन दुकानदारों के नगर पालिका ने 2-2 हजार रूपये के चालान काटे है। नगर पालिका द्वारा शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए शहर के अलग अलग वार्डो मे कचरा गाड़ी चलाई जा रही है जिससे घरों से कचरा एकत्रित किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया ने बताया की नगर पालिका द्वारा तीन शिप्टो मे सफाई की जा रही है इसके बाद भी दुकानदार कचरा सड़क पर ही डाल देते है जिससे आमजन और सफाई कर्मचारी भी परेशान होते रहते है। जिसको देखते हुए नगर पालिका द्वारा कचरा सड़क पर फेंकने वालों के खिलाफ अब चलानी कार्यवाई की जा रही है।

 

स्वच्छता प्रभारी किरण राठौर ने बताया की कुछ दुकानदार जानबूझ सड़क पर कचरा डालते है फिर नगर पालिका मे कचरा नहीं उठाने की शिकायत करते है। आज नगर पालिका टीम द्वारा शहर के छीपानेर रोड पर मनोज राठौर, दीपक मेहरा और संतोष रैकवार द्वारा अपनी दुकान से निकलने वाला कचरा एवं पानी के डिस्पोजल, खाली वेफर्स के पाउच, पानी के पाउच एवं खाली बॉटल सड़क पर फेके देते है जिससे गंदगी फैल रही थी। अस्वच्छता को ध्यान मे रखते हुए नगर पालिका द्वारा तीनो दुकानदारों के दो-दो हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया एवं सीएमओ कमलेश पाटीदार द्वारा नगर की जनता से अपील करते हुए कहा है कि नगर पालिका स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत प्रतिदिन साफ सफाई कार्य कर रही है।

आप सभी स्वच्छता में नगर पालिका को सहयोग करें, अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में एकत्रित करके रखें। नगर पालिका द्वारा संचालित कचरा वाहन में ही कचर डाले। यदि आपके वार्ड मे दो-तीन दिन से अधिक समय तक कचरा वाहन नहीं आ रहा है तो इसकी शिकायत किरण राठौर 9826399156 या उपेंद्र कलोसिया के मोबाइल नंबर 8251905089 पर संपर्क करे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.