कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के ग्राम रान्याखेड़ी मे खेलते समय एक बच्चे ने बिजली का तार पकड़ लिया जिससे छुड़ाने पहुंचे 28 वर्षीय पिता की मौत हो गई। इधर जिला अस्पताल मे डॉक्टर ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार हरदा जिले के ग्राम रान्याखेड़ी मे गुरुवार दोपहर मे राकेश अपने परिवार के साथ खाना खा रहा था तभी छोटा बेटा गणेश उम्र करीब 3 वर्ष ने बिजली के तार को पकड़ लिया यह देखते ही उसके पिता राकेश उम्र 28 वर्ष दौड़े और तत्काल तार से उसे छुड़ाने की कोशिश की जिसमे राकेश की मौत हो गई और उसका बेटा गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया जहाँ उसका उपचार जारी है।








