Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 20°C
क्राइम जाँच न्याय भ्रष्टाचार मध्यप्रदेश समस्या हरदा

हरदा – जहीर खान ने नपा सीएमओ को चंदा देकर कर दिया शहर के बीचों बीच अवैध कॉलोनी का निर्माण।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
शहर की हालत यह है, कि यदि आपने नगर पालिका को चंदा चढ़ा दीया हैं तो आप बीच शहर में कोई भी निर्माण कर सकते हैं, यदि कोई चंदा नहीं दिया तो आप सड़क पर रेत गिट्टी भी नहीं पटक सकते हैं। मामला शहर के बीचोंबीच का हैं। शहर के वार्ड 21 संजय वार्ड में खसरा नंबर 270/3 पर जहीन खान ने लोगों को प्लॉट काटकर बेच दिये। इसके लिये ना तो नगर पालिका से कोई अनुमति ली गई और ना ही टाउन एंड कंट्री से कोई नक्शा पास कराया। अब हालात यह है, कि बिना सड़क नाली पानी के एक और नई अवैध कॉलोनी शहर के बीचोंबीच बनकर तैयार हो गई।
नपा को पहुंचा चंदा…
ऐसा नहीं है, कि नगर पालिका को इस अवैध कॉलोनी की जानकारी नहीं है। बीच शहर में वार्ड पार्षद से लेकर वार्ड प्रभारी तक पूरा अमला नपा का हैं और इन सब के बीच कोई बीच शहर में अवैध कॉलोनी का निर्माण कर दे यह संभव नहीं है। सुत्रों के अनुसार जहीर खान द्वारा नपा सीएमओ को इसका चंदा दिया गया हैं।
कांग्रेस पार्षद का नाम भी सामने…
जहीर खान से इस अवैध कॉलोनी निर्माण के लिये फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने कहा, कि अहद खान भी इस कॉलोनी में शामिल हैं। अब सवाल यह उठता है कि भाजपा शासित नगर पालिका में कांग्रेस पार्षद क्या इस प्रकार से कोई अवैध कॉलोनी का निर्माण कर सकता है?
सीएमओ ने साधी चुप्पी…
नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटिदार से इस मामले को लेकर चर्चा करना चाहा तो उन्होंने चुप्पी साध ली हैं। वहीं पीएम आवास के मकान न बनाने वालों के नल काटने का अभियान चला रही है। कुल मिलाकर आम लोगों को परेशान करने की मंशा पर नगर पालिका काम कर रही हैं।

इस मामले मे ज़ब नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया बात की गई तो उन्होंने कहा की मामला मेरे संज्ञान मे आया है मै जाँच करवा लेती हु यदि नगर पालिका की जमीन होंगी तो कार्यवाही करेंगे और यदि नजुल की जमीन होंगी तो प्रशासन कार्यवाही करेंगा।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.