Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
9 Nov 2026 Harda 22°C
क्राइम जाँच न्याय मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – पति के अन्य महिला से थे अवैध संबंध, पत्नी को बेहोशी की गोलियां खिलाकर कमरे मे बंद कर भागा था भोपाल। कोर्ट ने आरोपी पति को सुनाई 5 साल की सजा।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
शहर के श्यामानगर में रहने एक युवक अपनी पत्नी को नींद की गोली खिलाकर उसे एक सूने मकान में छोड़कर भोपाल भाग गया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला कायम कर चालान न्यायालय में पेश किया था। शुक्रवार को न्यायालय ने आरोपी पति को दो अलग-अलग धाराओं में 5-5 साल और एक अन्य धारा में 6 माह की सजा सुनाई। जिला लोक अभियोजक संजय गौर ने बताया कि आरोपी आयुष उर्फ लव पिता सतीशचंद दीक्षित उम्र 35 वर्ष निवासी श्यामानगर की मां ने 17 अप्रेल 2024 को सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहू सुबह 4 बजे से घर से बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने गुम इंसान कायम कर प्रकरण जांच में लिया था। पुलिस ने जब पड़ताल की तो एक चौकाने वाला मामला सामने आया। आरोपी पति आयुष 14 अप्रेल 2024 की रात 10 बजे भोपाल से हरदा अपने घर श्यामानगर पहुंचा था। इसके पहले आरोपी ने रास्ते में एक पान दुकान से पान खरीदकर उसमें नींद की गोलियों का पाउडर मिलाया था। घर आने पर उसने पत्नी सोनम से पीछा छुड़ाने के लिए उसे विश्वास में लेते हुए पान खिलाया था। कुछ देर बाद पीड़िता नशे में होकर अचेत हो गई थी। आरोपी ने सोनम को बेहोशी की हालत में अपनी कार में लेटाकर उसे एक सूने घर में ले गया था। जहां उसने उसे बिस्तर पर सुलाने के बाद बाहर से घर बंद करके भोपाल भाग गया था। जब सोनम बेहोशी की हालत से बाहर आई तो उसने अपने आपको सूने मकान में पाया था। इसके बाद उसने पुलिस को सारा घटनाक्रम बताते हुए कहा था कि उसके पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस ने आरोपी आयुष के खिलाफ मामला कायम कर चालान न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय द्वारा संपूर्ण विचारण उपरांत आरोपी आयुष उर्फ लव को दोषी पाते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा धारा 328 में 5 वर्ष, धारा 365 में 5 वर्ष, धारा 342 भादवि में 6 माह का सश्रम कारावास एवं राशि 5000 रुपए अर्थदंड की सजा से दंडित किया है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.