Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 20°C
क्राइम जाँच न्याय मध्यप्रदेश समस्या हरदा

हरदा – खेत मालिक ने अपने ही मजदूर की स्कार्पियो से कुचलकर कर दी हत्या।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहा करताना चौकी क्षेत्र के ग्राम गोयत मे बीती रात को खेत मे पानी देने की मोटर जलने की बात को लेकर खेत मालिक ने अपने ही मजदूर की चार पहिया वाहन चढ़ाकर हत्या कर दी। स्थानीय कंट्रोल रूम मे एसपी अभिनव चौकसे ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया की आज आज शनिवार सुबह जिला अस्पताल से सुचना मिली एक व्यक्ति मृत अवस्था मे जिला अस्पताल आया है। मृतक विक्रम के बेटे ललित केवट ने पुलिस को बताया कि खेत मालिक अनिल लाठी ने स्कॉर्पियो से उनके पिता को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल विक्रम को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसका शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया की गोयत निवासी अनिल जाट के खेत मे मोटर बंद चालू करने वाला मजदूर विक्रम केवट उम्र 52 वर्ष बीते चार वर्षो से काम कर रहा है। बीते दिनों पानी देने वाली मोटर जल गई जिससे अनिल गुस्सा हो गया और अपने मजदूर विक्रम को स्कार्पियो से कुचल दिया जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। टिमरनी पुलिस ने आरोपी अनिल जाट के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, साथ ही मामले की जाँच की जा रही है।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.