मध्यप्रदेशराजनीतिहरदा

हरदा – कांग्रेस सेवादल ने घंटाघर पर किया मासिक ध्वज वंदन।

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

Harda Express

कांग्रेस सेवादल की परंपरा के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई एवं प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव के आदेशानुसार कांग्रेस सेवादल ने महीने के अखरी रविवार को ध्वज वंदन किया। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि शहर के घंटाघर चौक पर महात्मा गांधी जी और सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गान किया गया फिर ध्वज फहराकर सलामी दी गई। तत्पश्चात राष्ट्रगान जन गण मन गाया गया और भारत माता की जय के जयकारे लगाए गए।

ध्वज वंदन कार्यक्रम में उपस्थित पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव गोविंद व्यास, संगठन मंत्री जयप्रकाश त्रिपाठी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन साई, यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष मनोज कुचबंदिया, नितिन पचौरी, नवीन पाल, राधिका शेखावत, वंदना पाटिल, सोनम पाल, राहुल पाराशर, सतीश कुचबंदिया, संतोष कीरावार, अतुल पस्टारिया, मुजाहिद अली, अशोक पटेल, रमेश सोनकर, कृष्णा विश्नोई, संजय पांडे, मुन्ना पटेल, जावेद खान, आकाश जैन, नीरज पांडे एवं सभी वरिष्ठ कांग्रेसी और पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button