Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 20°C
धार्मिक मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – हिंदू युवा शक्ति को एकत्रित करने 10 सितंबर को हरदा नगर में प्रवेश करेगी शौर्य यात्रा, भव्य होगा स्वागत।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

पूरे प्रदेश मे बजरंग दल की ओर से शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के ज़िला प्रचार प्रमुख गौतम जैन ने बताया की यह यात्रा 9 सितंबर को मां ताप्ती के पावन उद्गम स्थल एवं मुरैना से प्रारंभ होगी। जो प्रदेश के अलग अलग 200 स्थानों से घूमकर भोपाल प्रस्थान करेगी। इस यात्रा का उद्देश्य हिंदू युवा शक्ति को एकत्रित कर सनातन धर्म के लिए प्रेरित करना तथा अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए संकल्पित कार्यकर्ताओं को संगठित करना है। यह यात्रा 19 सितंबर को भोपाल पहुंचेगी जहा पर भव्य युवा शक्ति एकत्रीकरण होंगी। यही पर सनातन धर्म की पैरवी करने वाले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री एवं प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले इन युवा शक्ति को संबोधित करेंगे। यह यात्रा आगामी 10 सितंबर को हरदा जिले में प्रवेश करेगी। जिसके लिए सतनारायण राजपूत, विष्णु गोदारा, गौरव तिवारी, रानू तिवारी, मयूर मराठा, मुकेश नायक को यात्रा प्रभारी नियुक्त किया गया हैं। यात्रा के नगर प्रवेश के दौरान भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय वीर तेजाजी चौक पर सनातन धर्म सभा आयोजित की जाएगी। इस यात्रा की रुपरेखा बनाने के लिए नेहरू स्टेडियम के पास बजरंग दल के कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई।

6 Views
6 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.