मध्यप्रदेशसामाजिकहरदा

सर्व ब्राह्मण समाज संगठन की बैठक हुई आयोजित, 7 मार्च को मनाया जाएगा फाग उत्सव

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन की एक बैठक रविवार शाम सिध्दिविनायक हनुमान मंदिर स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष सुनील तिवारी ने की। बैठक में फाग उत्सव एवं “एक तिथि एक त्यौहार” कैलेंडर विषय पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित, चंद्रकांत शुक्ला, संयोजक नितेश बादर, दीपक शुक्ला एवं विवेक बादर ने अपने विचार रखे। महामंत्री उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि संगठन द्वारा फाग उत्सव 7 मार्च को मनाया जाएगा। फाग उत्सव कार्यक्रम के लिए मनीष व्यास एवं प्रशांत शर्मा को प्रभारी तथा गजानंद डाले को मार्गदर्शक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष सुनील तिवारी ने ब्राह्मण समाज को क्षति पहुंचाने अथवा अपमानित करने वाली घटनाओं एवं कुत्सित मानसिकताओं के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की बात कही। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर 1 बजे परशुराम चौक पर समाजजन एकत्रित होकर रिलीज टीजर फिल्म “घूसखोर पंडत” का विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने सभी सामाजिक बंधुओं से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया। बैठक के दौरान वरिष्ठ सदस्य विष्णु बादर एवं नार्मदीय ब्राह्मण समाज संगठन में नवनियुक्त युवा अध्यक्ष अक्षय नेगी का सम्मान किया गया। साथ ही नार्मदीय ब्राह्मण समाज युवा संगठन के पदाधिकारी शुभम गार्गव, शिवम साकल्ले, अतुल पारे, आशीष बिल्लौरे, आलोक साकल्ले एवं प्रवीण काशिव का भी सम्मान किया गया। बैठक में अतुल शुक्ला, अरुण तिवारी, महिला इकाई सचिव अदिति गुरु, अश्लेषा शुक्ला, ममता पाराशर, प्रीति शर्मा, शानू शर्मा, सुदीप मंडलोई, नवीन शर्मा, प्रशांत शर्मा, दीपक चौबे, प्रशांत पाराशर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button