हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने महिलाओं का उनके कार्यक्षेत्र मे पहुंचकर किया सम्मान।
कपिल शर्मा, 9753508589
कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत ब्राह्मण समाज की महिलाओं का उनके घर, प्रतिष्ठान, ऑफिस पहुंच कर उनका सम्मान कर आशीर्वाद लिया।इस दौरान संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मान कर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे है। समाज की महिलाएं अनुकरणीय कार्य कर रही है। महामंत्री लोकेश शर्मा ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता वास करते है, समाज की सभी महिलाएं सम्माननीय है।

इस दौरान अधिवक्ता रंजना भारद्वाज, ज्योतिष क्षेत्र से सरोज गुरु, समाजसेवीका गीता पांडे, शिक्षा क्षेत्र से प्राचार्य संध्या तिवारी, हस्तकला क्षेत्र से अंकिता तिवारी, उद्यमी प्रियंका उपाध्याय, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ शुभांगी अग्निहोत्री, व्यवसाय क्षेत्र से शिखा शर्मा, पुलिस विभाग से अनीता शर्मा, प्रियंका शुक्ला का सम्मान उनके कार्यक्षेत्र पहुंचकर किया। इस दौरान महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया, सचिव अदिति गुरु, अश्लेषा शुक्ला ने शाल, दुपट्टा, साफा पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, महामंत्री उत्तम तेनगुरिया, युवा समाजसेवी नितेश बादर, युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर, संदीप स्वामी, सुधा पुरोहित, पुष्पा शर्मा, शानू शर्मा, कंचन शर्मा, एकता शर्मा, ममता पाराशर, मनीषा डाले सहित सामाजिक लोग उपस्थित थे।
