Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
6 Nov 2026 Harda 31°C
जागरूकता मध्यप्रदेश सम्मान सामाजिक हरदा

हरदा – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आपकी आवाज आपकी शक्ति के तहत आयोजित हुई ग्रामसभा।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

राहुल जोशी, टिमरनी संवाददाता…
हरदा जिले की टिमरनी तहसील के ग्राम पंचायत करताना सहित अन्य पंचायतो मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। महिला सभा एवं आदर्श महिला विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम मे आपकी आवाज आपकी शक्ति के तहत टिमरनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत करताना, लछौरा गोदड़ी नौसर नयागांव, छिपानेर, तजपुरा रूदलाय, भवरास, गुल्लास गोदागाव गंगेश्वरी, गोंदागांव कला, नयागांव, कुहीग्वाडी, गाडामोड़, बाजनिया सहित अन्य ग्राम पंचायतो मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। साथ ही महिलाओं को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाइव प्रसारण कार्यक्रम एलसीटी पर दिखाया गया। ग्राम पंचायत रुंदलाय में महिला सभा का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सभा मे सर्वप्रथम महिला सरपंच कांता पटेल का पुष्पहार से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम मे बुजुर्ग महिला, बालिका एवं और पंचो का पुष्पहार द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान कंचना चौहान ने महिला सभा एवं आदर्श महिला विशेष पर प्रशिक्षण दिया जिसमे बताया कि महिलाओं का भी ग्राम सभा में सम्मिलित होना जरूरी है। महिला एवं बालिका हितैषी पंचायतों के निर्माण पर क्षमता वर्धन के बारे में बताया। जनपद पंचायत टिमरनी से विकासखंड समन्वयक आरजीएसए नोमान मंसुरी, जनपद पंचायत टिमरनी स्वच्छ भारत मिशन समन्वयक पवन धार्मिक, सरपंच कांता शिवरतन पटेल, सचिव महेन्द्र सिंह राजपूत, रोजगार सहायक नारायण भाटी, शांता बाई जाट, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दुलारी बाई इवने, माधुरी मौर्य, लीलाबाई सहायिका, अरुण उइके, रामकृष्ण, सलिता बाई, कोटवार, दिनेश मिस्त्री सहित क्षेत्र की सैकड़ो महिलाये उपस्थित थी।

इसी तरह ग्राम तजपूरा में महिला सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वच्छता एवं पेयजल से संबंधित जानकारी सभी विभागीय अधिकारियों ने सभा में उपस्थित महिलाओं को दी। सभा में महिलाओं ने अपनी समस्या से भी सभा को अवगत कराया जिसका निराकरण भी सरपंच एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेविका संगीता शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर सरपंच नवीन सिंह मौर्य, सचिव रामदास नायर, सहायक सचिव अंकित यादव, CHO ट्विंकल पाटिल, ANM कल्पना पोहेकर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता सहित स्व सहायता समूह की सदस्य, जल एवं स्वच्छता समिति की सदस्य एवं बड़ी संख्या में लाडली बनाएं उपस्थित थीं।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.