Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 21°C
मध्यप्रदेश सम्मान

MP- रेलवे की अनोखी पहल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला करेंगी ट्रेन का संचालन।

1 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, संपादक हरदा एक्सप्रेस…
मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष पहल की गई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार 8 मार्च को भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18235 को पूरी तरह महिला स्टाफ द्वारा संचालित किया जाएगा।

यह ट्रेन भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 से सुबह 10:15 बजे रवाना होगी। इस ऐतिहासिक क्षण में ट्रेन के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रेन प्रबंधक (गार्ड) महिलाएं होंगी। यह पहल रेलवे में कार्यरत महिलाओं की दक्षता, क्षमता और कार्यकुशलता को दर्शाने का एक उत्कृष्ट उदाहरण होगी, जिसे अपर मंडल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगीं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय रेलवे विभिन्न अवसरों पर महिला कर्मचारियों को नेतृत्व की जिम्मेदारी देकर उनके कौशल को प्रोत्साहित कर रहा है। इस विशेष अवसर पर रेलवे अधिकारी, यात्री एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की भावना को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.