माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल में 26 भाषाओ का प्रदर्शन कर मनाया 77वां गणतंत्र दिवस।
कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर माइंड्स आई इंटरनेशनल स्कूल, प्रताप सिटी में भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा भारत में बोली जाने वाली 26 विभिन्न भाषाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी उपस्थित जनों को भारतीय विविधता में एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संविधान, जल सेवा, वायु सेना, थल सेना, आज़ादी, अनाम स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रभक्ति गीत, राष्ट्रभक्ति नाटक, तिरंगे झंडे, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लाल किला तथा राष्ट्रीय प्रतीकों जैसे विषयों पर सशक्त भाषण एवं प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या आरती अभिषेक जैन द्वारा ध्वजारोहण से कि गई। जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिसर को केसरिया, सफेद एवं हरे रंग के फूलों तथा रंगोली से भव्य रूप से सजाया गया। प्राचार्या आरती अभिषेक जैन ने साइंस एग्जीबिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एप्रिशिएशन रिवॉर्ड प्रदान किए एवं बच्चों को निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। साथ ही विद्यार्थियों को खो-खो, कबड्डी, रिले रेस, चेस तथा मैथ्स एवं इंग्लिश ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओतप्रोत रहा।




