जागरूकतान्यायमध्यप्रदेशसमस्याहरदा
हरदा – ओवर ब्रिज निर्माण के दौरान वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग को लेकर पार्षद ने नायब तहसीलदार को सौपा ज्ञापन।
कपिल शर्मा, 9753508589
राहुल जोशी, टिमरनी संवाददाता…
हरदा जिले के टिमरनी नगर मे सेतू निगम द्वारा ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमे निर्माण एजेंसी द्वारा वैकल्पिक मार्ग की कोई व्यवस्था नहीं की गई जिससे नगरवासियो को समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। नगर वासियो की समस्या को देखते हुए पार्षद सुनील दुबे द्वारा SDM के नाम नायब तहसीलदार रश्मि धुर्वे को आवेदन सौंपा। पार्षद सुनील दुबे ने कहा की टिमरनी नगर में सेतू निगम द्वारा ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें संबंधित एजेंसी द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे की आवागमन बहुत बाधित हो रहा है और दुर्घटना का भय बना हुआ है। जिसके चलते संबंधित निर्माण एजेंसी को आदेशित किया जावे कि निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए जिससे की कोई दुर्घटना न हों।