Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, सानू शर्मा मिडिया प्रभारी व बुलबुल राजपूत बनी उपाध्यक्ष।बिजली कंपनी के प्रबंधक बसंत भावरकर से जब अवैध वसूली नहीं हुई तो उपभोक्ता की ही कर दी पुलिस थाने में शिकायतत्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।
23 Nov 2026 Harda 26°C
क्राइम जाँच न्याय मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – मृतक बेटे को न्याय दिलाने माता-पिता ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

2 min read
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा जिले के ग्राम जालौदा निवासी संतोष कुमार ने अपने बेटे अर्जुन का पेट दर्द होने पर डॉ. भरत काटकर से 17 सितंबर को अपेंडिक्स का ऑपरेशन करवाया था। जिसका गलत ऑपरेशन होने पर उसे 16 अक्टूबर को भोपाल एम्स अस्पताल ले गये जहा के डॉक्टरो ने गलत ऑपरेशन करने का कहा इसके बाद 24 नवंबर को भोपाल के एम्स मे दोबारा ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद 9 दिसंबर को अर्जुन की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने डॉ. भरत काटकर के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग को लेकर कई बार पुलिस प्रशासन से आवेदन निवेदन किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे नाराज मृतक के माता पिता और ग्रामीणों ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़े रहे करीब एक घंटे बाद मृतक की माँ सुमंत्रा बाई और पिता संतोष कुमार ने आत्महत्या करने के लिए खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आग लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने तत्काल पेट्रोल की बॉटल छुड़ा ली और दोनों को सुरक्षित बचा लिया। मृतक के चाचा सुनील कुमार का कहना है डॉ. भरत काटकर द्वारा गलत ऑपरेशन करने के कारण उसके भतीजे की मौत हुई है इसलिए डॉ. भरत काटकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल उसे गिरफ्तार किया जाए एवं उसका लाइसेंस रद्द किया जाए और डॉक्टर का क्लिनिक सील किया जाए, साथ ही मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

4 Views
4 Views
Share:
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.