धार्मिकमध्यप्रदेशहरदा

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं तर्पण महोत्सव हुआ संपन्न।

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

राहुल जोशी, संवाददाता टिमरनी।
सूर्या टावर भवन में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं तर्पण महोत्सव का समापन पूर्णाहुति एवं विराम दिवस के साथ हुआ। कथा का आयोजन 15 से 21 सितंबर तक किया गया। भागवत कथा का वाचन पंडित गोविंद तिवारी द्वारा किया गया। प्रतिदिन यजमानों द्वारा पूजन कार्य संपन्न हुआ। भक्तिमय वातावरण में कृष्ण कुंज कॉलोनी रामसत्ता मंडल द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। विराम दिवस पर नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा, भाजपा जिला मंत्री निशा दुबे, पार्षद सुनील दुबे, पार्षद प्रीति बंसल, प्रीति लोहाना, समाजसेवी अंकित जोशी सहित भागवत सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button