Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
5 Nov 2026 Harda 20°C
जाँच भ्रष्टाचार मध्यप्रदेश राजनीति समस्या हरदा

नपा ने नहीं तोड़ा अब तक हरिओम सोनी और उसकी मां द्वारा किया गया अवैध निर्माण।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया का भेदभाव शहर की जनता के बीच साफ दिखाई दे रहा हैं। एक तरफ तो शहर में अतिक्रमण के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा हैं। वही दूसरी ओर धनाड्य लोगों की मनमर्जी को अनदेखा किया जा रहा हैं। आरती ज्वेलर्स संचालक हरिओम सोनी और उसकी मां संगीता सोनी की मनमर्जी के आगे नगर पालिका हरदा नतमस्तक हो गई है। हालात यह है, कि नपा अपनी दबंगाई बताकर गरीबों के घर तोड़ रही हैं। वहीं दूसरी ओर अवैध निर्माण कार्य करने वाले हरिओम सोनी के सामने नतमस्तक हो गई है। शहर के सबसे व्यत्तम इलाके में शुमार घंटाघर क्षेत्र में दिनभर भारी भीड़ रहती है। इसके बाद भी अवैध निर्माण कार्य पूर्ण होने तक नपा सीएमओ और इंजीनियर ने कोई कार्यवाही नहीं की है।
दो अनुमति निर्माण एक…
हरिओम सोनी और संगीता सोनी के नाम से दो अलग-अलग रजिस्ट्री हुई, दो अलग – अलग निर्माण कार्य की अनुमति मिली लेकिन मौके पर एक ही निर्माण कार्य किया गया। यह सब घोटाला सरकारी राजस्व की चोरी करने के लिये किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा 2 साल पहले शिकायत की थी जिस पर आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की है।
नपा अध्यक्ष का भेदभाव…
नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया को जनता ने चुना है और वह वर्तमान में भाजपा पार्टी से नपाध्यक्ष बनीं हुई है, लेकिन वर्तमान में शहर के गरीबों के अतिक्रमण बलपूर्वक बेरहमी से तोड़े जा रहे हैं वहीं दूसरी और धनाड्य लोगों के अवैध मकानों का निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा हैं।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.