क्राइमजाँचमध्यप्रदेशसमस्याहरदा

हरदा – पूर्व सरपंच के पति का फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जाँच मे जुटी।

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

मो. असफाक रीगल, हरदा संवाददाता…
हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र मे पूर्व सरपंच के पति ने अज्ञात कारणों से अपने तप्पर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसे परिजनों ने फंदे से उतार कर हंडिया अस्पताल ले गए जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हंडिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम नयापुरा निवासी रामदिन उर्फ़ कालू उम्र 35 वर्ष ने बीती रात अपने तप्पर पर अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ज़ब पत्नी से उसे फांसी पर लटका देखा तो उसने मृतक के भाइयो को इसकी सूचना दी इसके बाद भाइयो ने उसे फंदे से उतार कर हंडिया अस्पताल पहुँचाया जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को हरदा जिला अस्पताल पहुँचाया गया जहा डॉक्टर ने पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर हंडिया पुलिस ने मर्ग क़ायम कर मामले की बाँरिकी से जाँच शुरू कर दी है।

Add


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button