Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
4 Nov 2026 Harda 22°C
क्राइम न्याय मध्यप्रदेश समस्या हरदा

हरदा – आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले व्यक्ति को कोर्ट ने चार साल कैद की सजा सुनाई।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

मो. असफाक रीगल, हरदा संवाददाता…
हरदा शहर की एक युवती को आत्महत्या करने ले लिए उकसाने वाले व्यक्ति को जिला न्यायलय ने चार साल कैद की सजा सुनाई है। जिला लोक अभियोजक संजय गौर ने बताया जानकारी देते हुए बताया की सिविल लाइन थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय पीड़िता ने 19 मार्च 2024 को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था जिसे उल्टियां होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पीड़िता ने अपनी मां को बताया था की टंकी मोहल्ला निवासी नरेंद्र उसे परेशान करता है। आते-जाते रास्ते में हाथ पकड़कर रोक लेता है। गंदी-गंदी गालियां देकर जबरन शादी का दबाव बनाता है। बुरी नियत से छेड़छाड़ कर परेशान करता था। आरोपी ने पीड़िता को धमकाया था की 20 हजार रुपए नहीं दिए तो उसकी फोटो वायरल कर देगा। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 354, 386, 201, 306, 294 में मामला दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आरोप सिद्ध पाते हुए आरोपी नरेंद्र पिता मोहन ठाकुर को भादंवि की धारा 386 में 4 साल, धारा 354 (घ) में 3 वर्ष एवं धारा 201 में 2 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

Add.
What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.