मध्यप्रदेशसामाजिकहरदा

हरदा – सर्व सम्मति से सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी, लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया बने महामंत्री।

कपिल शर्मा, 9753508589

Harda Express

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
सर्व ब्राह्मण समाज के सभी ब्लाक अध्यक्षों एवं घटक दल के अध्यक्षों सहित पंजीकृत सदस्यों ने शनिवार को होटल मानसरोवर में एक बैठक आयोजित की। बैठक में सभी अध्यक्षों ने सर्व ब्राह्मण उन्नति एवं कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन जिलाध्यक्ष का मनोनयन सर्व सम्मति से करने का विचार रखा। इस दौरान सर्व सम्मति से सर्व ब्राह्मण समाज उन्नति एवं कल्याण समिति, सर्व ब्राह्मण समाज का जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी को चुना गया। वहीं महामंत्री के दायित्व के लिए लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया का सर्व सम्मति से मनोनयन हुआ।

बैठक मे उपस्थित सर्व ब्राह्मण समाज के लोग

बैठक के दौरान संरक्षक मनोहरलाल शर्मा, चंद्रकांत शुक्ला, प्रदीप पटेल, नितेश बादर, विनीता राजोरिया, किशोर शुक्ला, बी पी तिवारी, मदनलाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश पाराशर, गोविंद व्यास, डॉ राहुल दुबे, संजय परसाई, संतोष बाजपेयी रहटगांव, मनीष तिवारी खिरकिया, शरण तिवारी हंडिया, शंकरलाल शर्मा, मूलचंद दुबे, वीरेंद्र नंदवाना ने अपने विचार रखकर सर्व सम्मति से मनोनयन पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित द्वारा की गई उन्होंने बताया कि संविधान के अनुसार घटक दल, ब्लाक अध्यक्ष एवं पंजीकृत सदस्यों द्वारा अध्यक्ष के मनोनयन का प्रावधान है। इस पवित्र भावना से सभी ने सर्व सम्मति से अध्यक्ष एवं महामंत्री का मनोनयन कर मिशाल पेश की है। जिलाध्यक्ष सुनील तिवारी एवं महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया के मनोनयन पर सभी ने उन्हें बधाई। इस दौरान गजानंद डाले, दीप उपाध्याय, अदिति गुरु सहित सदस्य उपस्थित रहे।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button