Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
7 Nov 2026 Harda 27°C
क्राइम चोरी भ्रष्टाचार मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – ’अर्थ’ के बदले या चोरी की बिजली से जगमगा रही अवैध श्रीधर सिद्धी विनायक ट्रेड सेंटर कॉलोनी, आरटीआई में बिजली कंपनी ने स्वीकारा हमने नहीं दिया स्टेट लाईट लगाने का कनेक्शन।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589

कपिल शर्मा, हरदा एक्सप्रेस…
हरदा। बिजली कंपनी से एक कनेक्शन लेने के लिये कई नियमों का पालन करना पड़ता हैं। उसके बाद भी यदि अवैध कॉलोनी हैं तो उसमें बिजली कनेक्शन के लिए काफी मशक्कत करना पड़ता हैं। वहीं दूसरी ओर टिमरनी में बिजली कंपनी द्वारा अपादर्शी ’अर्थ’ के बदले अवैध कॉलोनी सिद्धी विनायक ट्रेड सेंटर में स्टेट लाईट लगाकर जगमग कर दिया हैं। जिला प्रशासन को अपनी उंगलियों पर नचाने वाली भू माफिया अलका गद्रे का दबदवा काबिले तारिफ हैं। इनका खौफ इतना है, कि बीच शहर में अवैध कॉलोनी काटने के बाद उसमें बिजली कंपनी से स्टेट लाईट भी लगवा ली। नगर परिषद टिमरनी स्वंय इस कॉलोनी को अवैध मानती हैं उसके बाद भी बिजली कंपनी द्वारा इस कॉलोनी में स्टेट लाईट की सुविधा दे दी।
एमपीईबी ने लिखा हमने नहीं दी…
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड उपसंभाग टिमरनी से आरटीआई में पूछा गया कि श्रीधर सिद्धी विनायक ट्रेड सेंटर कॉलोनी में स्टेट लाईट प्रदान की गई हैं तो कंपनी के लोक सूचना अधिकारी ने लिखित में दिया है, बिजली कंपनी से वर्तमान में स्ट्रीट लाईट संबंधी कोई भी कनेक्शन प्रदान नहीं किया गया हैं।
क्या चेारी की बिजली से रोशन है ट्रेड सेंटर…
एक तरफ तो बिजली कंपनी लिखकर दे रही है, कि हमने कोई भी कनेक्शन स्टेट लाईट के लिये प्रदान नहीं किया हैं वहीं दूसरी ओर श्रीधर सिद्धी विनायक ट्रेड सेंटर कॉलोनी में स्टेट लाईट जगमगा रही हैं। तो क्या यह चोरी की बिजली कनेक्शन से जगमगा रही हैं इस संबंध में कोई भी मुंह खोलने के लिये तैयार नहीं हैं।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.