Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 32°C
मध्यप्रदेश स्वास्थ्य हरदा

हरदा – सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए होस्टल की छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर टीका लगाया।

1 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

मो. अशफाक रीगल, जिला संवाददाता हरदा एक्सप्रेस…
देश में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के लगातार बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये निःशुल्क टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में निवासरत छात्राओं के लिये टीकाकरण कैम्प आयोजित किया गया। इस दौरान महिला चिकित्सक द्वारा बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। शिविर में सीएमएचओ डॉ. सिंह ने छात्राओं को इस टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया। उन्होने छात्राओं को समझाया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पेपीलोमा वायरस के संक्रमण के कारण होता है। यदि सही समय पर इस रोग का उपचार किया जाए तो इस रोग से प्रभावित मरीजों की जान बचाई जा सकती है। सर्वाइकल कैंसर की शुरूआती अवस्था में महिलाओं में कोई लक्षण नजर नही आते है। शुरूआती अवस्था में सर्वाइकल कैंसर का पता लगने पर इसका उपचार आसान रहता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र परिहार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.