मध्यप्रदेश

गर्भवती महिला को ग्रामीणों ने ट्यूब के सहारे कराई नदी पार।

कपिल शर्मा

Harda Express

हरदा जिले के ग्राम कुकरावद की मटकुल नदी में आई बाढ़ के कारण एक गर्भवती महिला फंस गई। जानकारी के अनुसार प्रसव पीड़ा के चलते ग्राम कुकरावद निवासी राजन्ती बाई पति गणेश खोरे उम्र 25 वर्ष को ट्यूब पर पटिए बांधकर नदी पार करवा कर जिला अस्पताल पहुंचाया। आशा कार्यकर्ता फरीदा बी ने बताया कि महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी। उसने एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन बाढ़ ने रास्ता रोक लिया।

YouTube player

इसके कारण महिला को गांव के किशोर खेरे की मदद से ट्यूब पर पटिए बांधकर बाढ़ में नदी पार कराई गई। आशा कार्यकर्ता ने भी ट्यूब की मदद से नदी पार की। पहले राजती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे निजी नर्सिंग होम भेज दिया गया। जहां उसने बालक को जन्म दिया। राजन्ती के पति गणेश ने बताया जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य है।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button