Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 21°C
मध्यप्रदेश

हरदा – कलेक्ट्रेड पहुंच कर गौ सेवको ने मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर डी के सिंग को ज्ञापन सौपा।

2 min read
Text Size:
Share:

हरदा जिले में संचालित गोशाला संचालकों ने रोष जताया। उन्होंने गोशाला संचालन में आ रही समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर डीके सिंह को ज्ञापन सौंपा है। गोशाला संचालकों का कहना है कि 18 महीने से उन्हें शासन से मिलने वाली अनुदान राशि नहीं मिल रही है। इसके चलते अब गोशाला संचालन करने में दिक्कत आ रही है।

दयोदय गोशाला से जुड़े नीतेश बादर ने बताया कि प्रदेश सरकार प्रतिदिन प्रति गोवंश 20 रुपए के मान से गोशालाओं को देती है। यह राशि भी 18 माह से किसी भी गोशाला को नहीं मिल पाई है। ऐसे में संचालक काफी कर्ज में डूबे हैं। यही हाल रहे तो बहुत जल्दी में बंद हो जाएंगी। गोवंश सड़क पर आने को मजबूर हो जाएगा। सितंबर 2020 में गोशालाओं को 100 गोवंश पर 5 एकड़ भूमि आवंटित करने का कहा था। पूरे मध्यप्रदेश में गोशाला को एक भी एकड़ जमीन आवंटित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बीमारी को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में गोवंश को टीकाकरण करवाया जाए। गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराएं। संचालकों ने मुख्यमंत्री से गोशालाओं की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। चेतावनी भी दी है कि यदि शासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो गो सेवक को सड़क पर आकर आंदोलन करना पड़ेगा। जिले में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक गोशालाएं संचालित हैं। इनमें से 9 को सरकारी अनुदान मिलता है। अन्य गोशाला जनसहयोग से संचालित हो रही हैं।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.