पूर्व मंडी उपाध्यक्ष ने अपने सुपौत्र के लग्न कार्यक्रम मे एक लाख रुपए शिक्षा के क्षेत्र में दान किये।
कपिल शर्मा, 9753508589

राहुल जोशी, संवाददाता हरदा एक्स प्रेस…
ग्राम रुदलाई (डूडी की ढाणी)
निवासी टिमरनी के पूर्व मंडी उपाध्यक्ष जगदीश पटेल डूडी ने अपने सुपौत्र सत्यम एवं कुलदीप के विवाह अवसर पर आज आयोजित टीका एवं लग्न कार्यक्रम मे ग्राम छिपानेर स्थित स्वामी तिलक वैदिक विद्या समिति चिचोट कुटी को शिक्षा के क्षेत्र में एक लाख रुपए का चेक भेंट किया। यह चेक निरंजन शर्मा एवं रामवीर व्यास को प्रदान किया गया। इस दौरान मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल भी मौजूद रहे।

इस राशि का उपयोग शिक्षा के विकास कार्यों में किया जाएगा। वैदिक विद्या पीठ में विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। यहां संस्कृत शिक्षा, चारों वेदों का अध्ययन, संगीत शिक्षा, धनुर्वेद, कंप्यूटर शिक्षा, गणित, विज्ञान, इंग्लिश, आयुर्वेद शिक्षा, जैविक कृषि, गौशाला, योग आदि के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाता है। समिति में वर्तमान में 8 राज्यों के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिनका पूर्ण खर्च एवं व्यवस्था समिति द्वारा ही वहन की जाती है, विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।




