हरदा – समाजसेवी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व वार्ड पार्षद ने ग्राम सुखरास मे बांटे कंबल, स्वेटर, इनर व चप्पल।
कपिल शर्मा, 9753508589

ठंड ने अपनी ठिठूरन बढ़ाना शुरु कर दी, जिसको लेकर समाजसेवी गरीबो को कंबल दान करने व उनको ठंड से बचाने के लिए आगे आने लगे है। इसी क्रम मे आज मंगलवार को शहर की समाजसेवी, वार्ड नं 21 की पार्षद व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता संतोष अग्रवाल ने जिले के ग्राम सुखरास में गरीब और निराश्रित लोगों में वस्त्र और कंबल का वितरण किया। समाजसेवी अनिता अग्रवाल पिछले 20 वर्षो से लगातार गरीबो के लिए ठंड मे उनी वस्त्र, गर्मी मे वाटर कूलर, बारिश मे रैनकोट का वितरण करते आ रहे है। इस बार ठंड बढ़ने लगी है जिसको देखते हुए समाजसेवी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता अग्रवाल अपने स्वयं के खर्चे से मानव सेवा करते आ रहे है।
अनिता अग्रवाल ने बताया की आज मंगलवार को जिले के ग्राम सुखरास मे करीब 100 से अधिक गरीबो जिसमे 1 साल से लेकर 70 साल तक के बुजुर्गो को कंबल, साल, अन्य वस्त्र चप्पल चूते, मोज़े एक समय का खाना खिलवाया गया व सभी वस्त्र प्रदान किये गए। इस दौरान अनिता अग्रवाल ने कहा की एक दो लोगो को कंबल दान कर फोटो निकाला उद्देश नहीं है गांव मे जितने छोटे बड़े गरीब तबके के लोग है सभी को कंबल व गर्म कपड़े वितरित कर उनको ठंड से बचाना व सहारा देना हमारा मकसद है।
इस दौरान समाजसेवी व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेड़िया, योगमाया शर्मा, पुष्पा शर्मा, व ग्रामीण उपस्थित थे।