Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
9 Nov 2026 Harda 22°C
खेल मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – 21 लाख रुपये का इनामी दंगल 6 दिसंबर को हरदा में होगा आयोजित।

3 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508598

हरदा में पहली बार होने जा रहा 21 लाख रुपए का महाबली कुश्ती दंगल में 5 लाख रुपए का पहला व डेढ़ लाख रुपये का दिया जाएगा दूसरा पुरस्कार। देश के चुनिंदा पहलवान दिखाएं दाव पेंच, 6 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से स्थानीय नेहरू स्टेडियम पर होगा इनामी दंगल।

हरदा जिले के इतिहास में पहली बार 21 लाख रुपए का महाबली कुश्ती दंगल होने जा रहा है। इसमें शामिल होने देश के ख्याति प्राप्त कुश्ती पहलवान आ रहे हैं। यह दंगल 6 दिसंबर को दाेपहर 2 बजे से शहर के नेहरू स्टेडियम मैदान पर आयोजित होगा। समिति अध्यक्ष विश्नोई ने बताया कि देसी स्टाइल में कुश्ती होने जा रही है, जिसमें पहलवान मिट्टी पर मुकाबला करेंगे। पहलवानों के बीच होने वाले मुकाबले का निर्णय भी तत्काल मौके पर किया जाएगा। कुल 14 मुकाबल होंगे, जिसमें से चार पहलवानों के मुकाबल अलग होंगे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष सूरज विश्नोई ने कहा कि आज का युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहा है। हमें हर हाल में युवाओं को नशे से दूर रखने का प्रयास करना होगा। महाबली कुश्ती दंगल करने के पीछे भी यही उद्देश्य है कि युवा नशे की तरफ ना जाते हुए कुश्ती प्रेमी बने। उन्होंने कहा कि इस दंगल से प्रेरित होकर अगर एक युवा भी कुश्ती से जुड़ता है तो मैं समझूंगा कि यह आयोजन सफल हो गया।
——————-
महाबली कुश्ती दंगल समिति के अध्यक्ष सूरज विश्नोई ने बताया कि हरदा में महाबली कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन होने जा रहा है। समें पहला मुकाबला हिंदकेसरी अंतरराष्ट्रीय पहलवान रोहित पटेल विश्नोई (सोनखेड़ी, हरसूद ) व भारत केसरी गुरमित सिंह (दिल्ली) के बीच होगा, जिसका पुरस्कार 5 लाख रुपए है। यह पुरस्कार संदीप पटेल देंगे। दूसरा मुकाबला भारत कुमार अमित जाट (रोहतक) व महाराष्ट्र चैंपियन राजू पाटिल (महाराष्ट्र) के बीच होगा, जिसका पुरस्कार डेढ़ लाख रुपए है। यह राशि कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पवार देंगे। तीसरा मुकाबला मालवा मेवाड़ केसरी रेहान खान (इंदौर) व पंजाब चैंपियन (पंजाव) के बीच होगा, जिसका पुरस्कार 75 हजार रुपए है। चौथा मुकाबला डबल मप्र केसरी देवेंद्र विश्नोई (नीमगांव) व महाराष्ट्र चैंपियन अनिल जाधव (महाराष्ट्र) के बीच होगा, जिसका पुरस्कार 61 हजार रुपए है।पांचवां मुकाबला राष्ट्रीय चैंपियन विश्वजीत विश्नोई (सालाबैड़ी) व हरियाणा चैंपियन प्रवीण सिंह के बीच होगा, जिसका पुरस्कार 51 हजार रुपए है। छठा मुकाबला सुल्तान मुवी फेम राहुल विश्नोई (धनगांव) व हिमाचल केसरी संजय गुप्ता (हरियाणा) के बीच होगा, जिसका पुरस्कार 51 हजार रुपए है। सातवां मुकाबला बुंदेलखंड केसरी जीतू यादव (ग्वालियर) व भारती सेना चैंपियन चंदन पांडे (जबलपुर) के बीच होगा, जिसका पुरस्कार 41 हजार रुपए है। आठवां मुकाबला मप्र हेवीवेट चैंपियन मूसा खान (इंदौर) व भिंड केसरी बल्लू गुर्जर (मुरैना) के बीच होगा, जिसका पुरस्कार 41 हजार रुपए है। नौवां मुकाबला मप्र चैंपियन विजय भाटिया (इंदौर) व झांसी केसरी शैतान सिंह गुर्जर (झांसी) के बीच होगा, जिसका पुरस्कार 31 हजार रुपए दिया जाएगा। दसवां मुकाबला खंडवा केसरी शुभम यादव व ग्वालियर चैंपियन रमन सरां के बीच होगा, जिसका पुरस्कार 21 हजार रुपए दिया जाएगा। इसके अलावा श्रीराम अखाड़ा हरदा के सन्नी यादव, बाल हनुमान अखाड़ा हरदा के कल्लू पहलवान, गुप्तेश्वर अखाड़ा हरदा के नरेंद्र पहलवान तथा मनपुरा अखाड़ा हरदा के अज्जू खान की कुश्ती भी होगी। इस दौरान प्रेसवर्ता में सतीष विश्नोई, भूपेंद्र विश्नोई, अनिल विश्नोई, अवध विश्नोई, आत्माराम विश्नोई, चंदू विश्नोई, अनिल गामा, जीतू विश्नोई, उदय विश्नोई, अभिषेक विश्नोई अमिल देवड़ा आदि मौजूद थे।

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.