Skip to content

News Website

ताज़ा ख़बरें
त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दूध और मिठाइयों के सैंपल लिएगांव, गरीब और किसान का कल्याण भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता : कमल पटेल।सतर्कता जागरूकता अभियान में 280 विद्यार्थियों ने लिया भाग, आयकर विभाग ने पांच स्कूलों के सहयोग से कराईं प्रतियोगिताएं।विधायक अभिजीत शाह के प्रयासों से घोघई नदी पुलिया निर्माण को मिली मंजूरी, 7.30 करोड़ से होगा निर्माण, विधायक ने किया भूमिपूजनआपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन युवाओं को सर्पदंश और रस्सी की गांठों की दी जानकारी, 165 युवा वालंटियर को विशेषज्ञों ने दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षणसफाई अव्यवस्था को देख फिल्ड पर उतरे नपा उपाध्यक्ष, घंटाघर क्षेत्र मे खडे रहकर करवाई साफ – सफाई।राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय की तीन छात्राओं का चयन, इंदौर के लिए रवाना।बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ।सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा लायंस क्लब हरदा अंबर, आठ नए सदस्यों ने ली क्लब की सदस्यता।पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, टिमरनी और खिरकिया SDOP के हुए तबादले।
8 Nov 2026 Harda 32°C
देश न्याय मध्यप्रदेश हरदा

हरदा – डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्राद्धजली अर्पित कर प्रभुदयाल उमरिया बोले:- सत्ता में आए बगैर बहुजनो का कोई भला नहीं।

2 min read
Text Size:
Share:

कपिल शर्मा, 9753508589


बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई हरदा ने आज सँविधान निर्माता डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का 66 वां महापरिनिर्वाण दिवस पर श्राद्धजली कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी प्रभुदयाल उमरिया मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रभुदयाल उमरिया ने अपने उदबोधन में कहा कि सत्ता वह मास्टर चाबी है जिससे सभी समस्याओं के ताले खोले जा सकते हैं। सत्ता में आए बगैर बहुजन समाज का भला नहीं हो सकता।उन्होंने कहा कि भारतीय सँविधान बाबा साहब की आत्मा है वर्तमान सरकार सँविधान को मिटाने के लिए आमदा है। बहुजन समाज पार्टी में ही सँविधान को अक्षरता लागू कर सकती है। कमजोरों पिछड़ों के हक बसपा में ही सुरक्षित है। जिलाध्यक्ष प्रेम गन्नोरे ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाकर हम डॉ बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को पूरा कर सकते है। अन्य पार्टी ने उन्हें जीतेजी कभी सम्मान नहीं दिया आज उनका नाम लेकर दलितों के वोटों को बटोर रही है। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी प्रहलाद राठौर, संजय निवारे, ज्ञानिश तिलवारी, दयराम राठौर, आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सुनील लोहारे, मुकेश राठौर, सोनू शेजकर, आकाश बोरखेड़े आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात बसपा कार्यकताओं ने रैली निकाल कर अंबेडकर चौक पर जाकर सँविधान निर्माता डॉ बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति पर श्रद्धांजलि दी।

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

What do you think?

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Type the answer to confirm you are human.