मध्यप्रदेशहरदा

हरदा – शहर मे शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम से फ्लैग मार्च निकाला गया।

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

Harda Express

मध्यप्रदेश में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए हरदा पुलिस ने ऐतिहात के तौर पर हरदा शहर में फ्लैग मार्च निकाल कर शांति व्यवस्था का संदेश दिया। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश में जगह-जगह किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए हरदा पुलिस ने आज हरदा शहर में ऐतिहात के तौर पर फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस द्वारा शहर में शांति व्यवस्था बनाने हेतु संदेश दिया गया।

वीडियो देखने के लिए निचे दी गई लिंक पर क्लीक करे।

YouTube player

 

एस पी संजीव कंचन ने कहा कि जनता को दिखाने के लिए कि शहर मे पुलिस सक्रिय है और जनता कि छोटी मोटी समस्या जो मौखिल हल कि जा सकती हो उसके निराकरण के लिए हमने शहर मे फ्लैग मार्च निकाला। जिले के सभी थानो मे यह फ्लैग मार्च निकल रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेस्वरी महोबिया, एसडीओपी अर्चना शर्मा, सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश साहू, यातायात थाना प्रभारी प्रवीण चड़ोकर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button