मध्यप्रदेशमानवसेवाहरदा

हरदा – शहर कि प्रताप कॉलोनी मे सेवा भारती द्वारा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया गया शुभारंम।

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

Harda Express

सेवा भारती ज़िला हरदा द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शहर कि प्रताप कॉलोनी मे निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंम किया गया। इस दौरान सिलाई प्रशिक्षण के लिए प्रेम शंकर रघुवंशी फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्थानीय उपलब्ध कराया गया। सिलाई का प्रशिक्षण समाजसेवी उषा गोयल द्वारा निशुल्क दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी उषा गोयल कहा कि मानवता का दिव्य दर्शन सेवा बिना अधूरा है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी भावना के साथ 32 वर्षों पूर्व सेवा भारती की स्थापना की गई जो आज भी पूरे समर्पित भाव से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, संस्कार और सामाजिक समरसता के कार्य कर रहा है। जिससे कि एक जाग्रत और कर्मठ समाज का निर्माण हो सके। इसी कड़ी मे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय प्रताप कॉलोनी मे निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंम किया गया।

साथ ही सेवा भारती के प्रान्त सांगठक सुरेन्द्र सिंह सोलंकी द्वारा मध्य भारत मे चलने बाले सभी प्रकल्पों कि जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संचालक पन्नालाल द्वारा सेवा के महत्व को समझाया गया। इस अवसर पर सेवा भारती के अध्यक्ष नटवर पटेल, बालमुकुंद कौशिक सहित शहर के नागरिक एवं प्रशिक्षु महिलाए उपस्थित रही। मंच संचालन पदमसिंह द्वारा किया गया।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button