मध्यप्रदेशसामाजिकहरदा

हरदा – जल संरक्षण एवं संवर्धन के साथ नदी पुनर्जीवन हेतु ग्राम कुकरावद मे मटकुल नदी पर किया श्रमदान।

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

Harda Express

प्रयास सामाजिक संस्था कुकरावद द्वारा मटकुल नदी पर श्रमदान किया साथ नदी की साफ सफाई का अभियान चलाया प्रयास सामाजिक संस्था के सीईओ नीरज गुर्जर ने बताया कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु संस्था विगत कई वर्षों में कार्य करती आ रही है। आगामी हरदा जिले के विभिन्न ग्रामों में जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर जल संवाद, किसान जल पाठशाला, जल स्थल जलाशयों, नदियों, नालों पर श्रमदान स्थानीय लोगों के साथ मिलकर किया जाएगा जिससे वर्षा के जल को कैच किया जा सके और समाज के लोगों में जल संरक्षण हेतु प्रेरित होंगे साथ ही पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। मटकुल नदी पर श्रमदान कार्य में प्रयास संस्था के अध्यक्ष दुर्गेश खोरे, नितिन टाले, गणेश टाले, अभिषेक सेमरे, रोहन पाटिल, मनीष टाले सहित संस्था के सदस्य उपस्थित थे।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button