क्राइममध्यप्रदेशहरदा
हरदा – खंडवा रोड़ पर अज्ञात व्यक्ति की मिली लाश, पुलिस जाँच मे जुटी।
कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

शहर के बाहर खंडवा रोड पर पुराने सिविल थाने पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से शहर मे सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस घटनास्थल पहुंची और पंचनामा बनकर शव को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया की बुधवार को खंडवा रोड़ पर पुराने सिविल लाइन थाने के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी, जिस पर सिविल लाइन पुलिस मौक़े पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा बनाकर शव जिला अस्पताल भिजवा दिया। अज्ञात व्यक्ति की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष है। शव शिनाख्त के लिए मर्चूरी कक्ष में रखवा दिया गया है। साथ ही पुलिस मृतक की जाँच पड़ताल मे जुट गई है।