क्राइममध्यप्रदेशहरदा
हरदा – नाबालिक से दुष्कर्म करने बाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

जिला मुख्यालय पर एक नाबालिक लड़की के साथ जबरजस्ती दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शिकायत के 5 दिन बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना प्रभारी गाजीवती पुशाम ने बताया की शहर की एक नाबालिक लड़की ने अपने माता पिता के साथ आकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया की 1 अप्रैल को ज़ब नाबालिक के माता पिता मजदूरी करने गए थे तभी आरोपी कन्ना उर्फ़ कृष्णा ने घर मे नाबालिक को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मरने की धमकी दी। करीब ढ़ेड महीने बाद नाबालिक अपने परिजनों के साथ 21 मई को थाने आई और शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत पर धारा 376 (3), 376(2) एन, 506, 450 भादवि 5 (l)/6,3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच मे लिया। आज आरोपी को गिरफ्तार किया गया।