मध्यप्रदेशराजनीतिहरदा
हरदा – महिला मोर्चा ने लाडली लक्ष्मी कि माताओ को सुहाग सामग्री बांटकर किया सम्मान।
कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

भाजपा महिला मोर्चा जिला हरदा द्वारा शहर कि आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 12 में लाडली लक्ष्मी की माताओं का सुहाग सामग्री वितरण कर सम्मान किया। भाजपा महिला मोर्चा जिला हरदा की अध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने बताया कि आज सोमवार को शहर कि आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 12 मे लाडली लक्ष्मी कि माताओ को फूल मला पहनाकर और सुहाग सामग्री वितरण कर सभी माताओं का सम्मान किया गया। साथ ही उन्हें पोषण आहार कि जानकारी दी गई और बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के बारे में बताया। इस दौरान कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, महामंत्री योगमाया शर्मा, प्रीति गहलोद, मंत्री माया पारे, पुष्पा शर्मा और नगर मंडल अध्यक्ष अनिता मौर्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,साहिका और सुपरवाइजर भारती भल्लाबी उपस्थित थे।



