हरदा – स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा मनाई गई स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि।
कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

भारतीय जनता युवा मोर्चा हरदा द्वारा शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय हरदा में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने अपने विचार रखते हुए कहा कि विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति का परचम लहराने वाले युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी के विचार सदैव देश के युवाओं को राष्ट्र की सेवा एवं उत्थान के लिए प्रेरित करते रहेंगे। विवेकानंद जी ने मात्र 39 साल तक ही जीवन जीया जिसमे देश के लिए इतना कुछ किया कि वो युवाओं की प्रेरणा बन गए। उनके विचार आज भी लोगों को सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं। हमारे देश में ऐसे कई महापुरुष हुए जो बेशक आज इस संसार में नहीं हैं लेकिन उनकी तमाम बातें आज भी लोगों को प्रेरणा देती हैं। स्वामी विवेकानंद भी उन्हीं महापुरुषों में से एक हैं। हर साल 4 जुलाई के दिन को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया जाता है। इस अवसर पर विजय जेवल्या, बसन्त सिंह राजपूत, योगेंद्र पटेल, विशाल जैन, रचित जैन, सुरेंद्र सावरे, शुभम श्रीवास, अर्जुन भाटिया, दिव्यांश सेजेकर, रोहित सोनकर, आशुतोष गोस्वामी और युवा मोर्चा साथी उपस्थित रहे।