क्राइममध्यप्रदेशहरदा
हरदा – छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों को हंडिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

हंडिया थाना अंतर्गत एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया जहा स्कूली छात्रा ने हंडिया थाने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर धारा 354 एवं पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया।हंडिया पुलिस ने बताया की हंडिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 9 वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा जब अपने गांव से दूसरे गांव स्कूल लिए जा रही थी। इस दौरान ग्राम ऊवा के रहने वाले दिनेश ओर मोहन कोरकू आरोपियों ने उसका पीछा किया। सरेराह उसकी चोटी पकड़कर सड़क पर गिरा दिया। पीड़िता ने घर जाकर सारी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद उसने परिजनों के साथ हंडिया थाने आकर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हंडिया पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।