मध्यप्रदेशराजनीतिहरदा

हरदा – भाजपा से तीन दावेदारों ने हरदा विधानसभा 2023 के लिए की दावेदारी।

कपिल शर्मा हरदा, 9753508589

Harda Express

भाजपा विधानसभा पर्यवेक्षक हरदा पहुंचे हरदा। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओ की नब्ज टटोली। आपको बता दे की महाराष्ट्र कल्याण ईस्ट से विधायक गणपत राय गायकवाड पर्यवेक्षक के रूप मे विगत सात दिनों से हरदा विधानसभा क्षेत्र मे सर्वे कर रहे थे। हरदा विधानसभा से भाजपा के 3 दावेदारो ने चुनाव लड़ने की दावेदारी की। जिसमे इसमें हरदा विधानसभा के विधायक कमल पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन और भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने ठोकी दावेदारी। इस दौरान पर्यवेक्षक गणपत राय गायकवाड ने कई बड़े बड़े पदाधिकारीयों से गुप्तगु की। फिलहाल उनका सर्वे पूरा हो चूका है। आगामी 2023 में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सिर्फ तीन दावेदारों ने ही अपनी दावेदारी ठोकी है। अब नगर में यह बात चर्चा का विषय नहीं हुई है की विगत लम्बे समय से भाजपा से कमल पटेल ही चुनाव लड़ते आये है, लेकिन इस बार ऐसा क्या हुआ की भाजपा से ही अन्य दो और देवदारों को दावेदारी करना पड़ रहा है क्या उन अन्य दो दावेदारों को लगता है की कमल पटेल का कार्यकाल अच्छा नहीं रहा या फिर उनको लगता है की कमल पटेल से अच्छा कार्य वे करेंगे। हालांकि पर्यवेक्षक गणपत राय गायकवाड का कहना है की दावेदारी करना सबका अधिकार है कोई भी व्यक्ति दावेदारी कर सकता है लेकिन पार्टी जिसे टिकट देगी वही चुनाव लगेगा और सभी उनका समर्थन करेंगे।


Harda Express

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button